Friday, 10 November 2017
उम्मीद
अच्छा होता है कहीं बार कुछ न कहना
अच्छा होता है कहीं बार कहानी को अधूरा ही छोड़ देना
क्योंकि इसमें उम्मीद होती है
जो जीने के लिए काफी होती है !
सोचो जरा अगर ये उम्मीद न होती
गीले बरतनों में पानी की कोई बून्द न होती
सूख जाती गीली जमीन भी बारिश में
ओर पानी में दिखती कोई तस्वीर न होती !
जरुरी होता है अक्सर चीज़ो का टूट जाना
जरुरी होता है अक्सर मिलकर बिछड़ जाना
वरना धूप की क़ीमत सरदी में न होती
बरसात के बाद फूलों की रंगत ओर हसीन न होती !
ये बस एक उम्मीद ही तो हैं
जो जोड़े दर्द को एक पल की राहत से है
वो बस कुछ लम्हे ही तो है
जो बंधे अधूरी कहानियों को है
क्योंकि इसमें एक उम्मीद होती है
जो जीने के लिए काफी होती है ! स्मृति ठाकुर
Subscribe to:
Posts (Atom)